मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्याम लाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना के तहत बैठक किया गया। जिसमे बताया गया कि आधार कार्ड होना अनिवार्य होना चाहिए और आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने बताया कि जिनका आमदनी ढ़ाई लाख से नीचे होने पर उन्हें ही यह लाभ दिया जाएगा