मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के ग्राम पंचायत खनियाधाना से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत रेडी हिम्मतपुर के रहने वाले निवासी प्रेम सिंह जाटव की समस्या के बारे में बताते हैं कि उनका अभी तक मजदूरी कार्ड बनकर नहीं मिला है। .इसके लिए उन्होंने अपने ग्राम के सरपंच फूलवती लोधी को इसकी सुचना दी। लेकिन अभी तक इसपर कोई भी करवाई नहीं की गई है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है