मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना तहसील से श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रेडीहिम्मतपुर के निवासी अणि देव लोधी की पुत्री जो दो वर्ष की हैं उनका नाम लाड़ली लक्ष्मी योजना में नहीं जोड़ा जा रहा है। इसके लिए उन्होंने खनियाधाना परियोजना कार्यालय में आवेदन दिया है परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई है। कन्या का लाड़ली लक्ष्मी योजना में नाम जोड़ा जाये ताकि उनकी परेशानी दूर हो सकें।