मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना तहसील से संवाददाता श्यामलाल लोधी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रेडीहिम्मतपुर से विधवा महिला ग्यासु लोधी के के पास ना तो पात्रता पर्ची है ना ही राशन कार्ड है जिस कारण से उन्हें भरण पोषण करने में काफी कठिनाई आ रही है। महिला का कहना है की उन्होंने कई बार उचित मूल्य की दुकानदार से संपर्क किया है परन्तु कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।जनपत पंचायत का चक्कर काट काट कर थक गयी है परन्तु उनका ना पात्रता पर्ची बना है ना ही राशन कार्ड बना है।