- जम्मू कश्मीर में स्थिति में सुधार। सभी गतिविधियां सामान्य। जम्मू संभाग में धारा 144 के तहत लगी निषेधाज्ञा पांच जिलों में पूरी तरह हटाई गई। - रूस ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के रुख का समर्थन किया। कहा - निर्णय भारतीय संविधान के दायरे में। - सरकार ने रक्षा सेवाओं के एकल पुरूष कर्मियों को भी बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश-सीसीएल का लाभ मिलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कर्नाटक के बेलगावी में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। - म्यामां में भूस्खलन की घटना में कम से कम 22 लोग मारे गए और कई लापता। - बाबर आजम ने T20 मैच में ठोका तूफानी शतक, मैदान पर की छक्कों की बारिश।