घातक कोरोना वायरस चीन में कहर मचा रहा है। वायरस की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हजार पहुंच गया है। जबकि 74 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा है कि संक्रमण ना केवल नियंत्रण से बाहर है बल्कि यह काफी खतरनाक स्थिति पर जा पहुंचा है।चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच भारत गुरुवार को चीनी शहर वुहान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एक सी -17 सैन्य परिवहन विमान भेजेगा। विमान भेजने का मकसद वहां फंसे हुए भारतीयों को निकालना और कोरोनो वायरस से प्रभावित चीन के लोगों को चिकित्सा आपूर्ति की खेप देना है। सी -17 ग्लोबमास्टर भारतीय वायु सेना की सूची में सबसे बड़ा सैन्य विमान है। विमान हर तरह के मौसम में लंबी दूरी तक बड़े उपकरणों, सैनिकों और मानवीय सहायता ले जाने में सक्षम है।तो श्रोताओं ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और अगर यह खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।