दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में लोगों ने गर्मी महसूस की। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में गर्मी में इजाफा होने के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इस साल गर्मी ज्यादा होगी और तापमान जल्द ही 45 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा।इससे पहले 12 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। यह इस सीजन का ही नहीं, वरन पिछले 8 साल के दौरान 13 फरवरी को सर्वाधिक अधिक अधिकतम तापमान था। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल-मई-जून में लू चलने के साथ गर्मी के महीनों की समय सीमा में इजाफा होगा। स्थिति इतनी खराब होने वाली है कि दक्षिण भारत के जो तटीय इलाके अब तक लू से बचते रहे हैं, वे भी लू और भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले हैं। यह सब ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भी हो रहा है। आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में ठंड में इजाफा हो सकता है, लेकिन गर्मी में धीरे-धीरे इजाफा होना जारी रहेगा।अब तक लोग ठंड से परेशान थे पर अब जल्द ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने वाला है।इस परिस्थति के जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि हम ही हैं ऐसे में अगर अब भी हमलोग अपनी आदतों में बदलाव नहीं लाये तो आगे प्रलय से हमें कोई नहीं बचा सकता। तो श्रोताओं जलवायु परिवर्त्तन और पानी के गिरते स्तर को कम करने में हम कैसे अपनी सहभागिता निभा सकते हैं।आप अपने सुझाव और विचार हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।अगर यह खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।