झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर छात्र राजेंद्र प्रसाद से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र ने बताया अनियमित बारिश का कारण जलवायु परिवर्तन है। पेड़ो की अत्यधिक कटाई से तापमान बढ़ता जा रहा है। और अत्यधिक फैक्ट्रियो के धुँए से ,जंगलो की कटाई से जलवायु परिवर्तन हो रहा है।खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है इस वजह से फसल तो अधिक हो रही है किन्तु जमीन की मिटटी अपनी उर्वरक क्षमता खोती जा रही है। जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए खेती के लिए गोबर खाद का उपयोग कर प्राकर्तिक खेती करनी होगी और लोगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना होगा। इसी वजह से महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है