झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर वासुदेव शर्मा से साक्षात्कार लिया। वासुदेव ने बताया जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है। जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून समय पर नहीं आ रहा है इससे खेती नहीं हो पा रही है। जलवायु के प्रमुख कारण वृक्षों की कटाई ,प्लास्टिक का उपयोग ,जंगल में आग है। जलवायु परिवर्तन के कारण खेती पर बुरा असर पड़ा है और किसान अपनी जमीन का समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे है जिससे पलायन करना उनकी मज़बूरी हो गयी है। जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। सरकार के साथ साथ हमे भी जागरूक होना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जलवायु परिवर्तन के साथ किसानो को अपनी खेती के तरीको में भी परिवर्तन करना होगा
