transcription : झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला नावाडीह प्रखंड से जे एम रंगीला झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 31-03-20 को झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था।जिसका शीर्षक था 'झारखंड सरकार के घोषणाओं के बावजूद मुखियाओं के खाते में नहीं पहुंची है राशि"। खबर में बताया गया था कि झारखण्ड सरकार ने को दस हज़ार रूपए देने की घोषणा कर रखी है लेकिन मुख्याओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है। लेकिन लॉक डाउन की घोषणा हुए नौ दिन गुजर चुके हैं ,इसके बावजूद घोषित राशि अब तक मुख्याओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है। मुहल्ले में लोगों को बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं इस खबर को नावाडीह प्रखंड के सभी मुख्याओं को फॉरवर्ड करने के बाद भी इसका असर नहीं देखा गया लेकिन कुछ पंचायत प्रतिनिधियों पर इसका असर देखने को मिला। इसके फलस्वरूप भलमारा पंचायत के जुवा मुखिया देवानंद महतो ने देसी सेनिटाइज़र तैयार कर अपने पंचायत क्षेत्र में छिड़काव कर सेनिटीज़ किया। वहीँ पोटसो की मुखिया कुंती देवी ने स्वयं मशीन चलाकर मास्क तैयार कर अपने पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच वितरित किया। जिला परिषद् क्षेत्र संख्या आठ के नावाडीह प्रखंड के उप्परघट क्षेत्र में संथाली आदिवासियों ,महिला ,पुरुषों के बिच निजी खर्च से 400 के करीब मास्क बांटने का कार्य किया। नावाडीह प्रखंड में 24 पंचायत है लेकिन उक्त खबर ने तीन पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित किया जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर से उपरोक्त कार्य किया।
