समस्तीपुर नगर वासियों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर का कोई भी सड़क ऐसा नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हैं। सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करना जाम का प्रमुख कारण है। इस समस्या पर नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर हो रहे हैं।
