शिवरा गांव सहित अनुमंडल क्षेत्र में पटाखों से लगने वाली आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान । जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में दीपावली एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के मध्य नजर रखते हुए अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन दस्ता टीम पटोरी से हरिशंकर मिश्रा एवं राजेश कुमार द्वारा आम आवाम के साथ फटाका दुकान एवं अन्य दुकानदारों को जागरूक किया.