शराब के नशे में दो युवक को पटोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो युवक नशे के हालात में घूम रहे थे. पटोरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया, पटोरी थाना दैनिक पंजीयन 568/22 दर्ज किया गया,जिसके बाद मेडिकल जांच कराया मेडिकल जांच के बाद दोनों युवक को न्यायालय भेज दिया गया है उक्त युवक मालपुर गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह एवं मरीचा गांव के रहने वाले महेश पांडे के पुत्र बाबू साहेब पांडे के रूप में किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।