स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों राजू कुमार,आदर्श कुमार व संगम कुमारी को प्रधानाचार्य प्रो(डॉ) रमेश यादव ने कुमकुम तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, शुभकामना व बधाई देकर रवाना किया। साथ ही कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव विश्वविद्यालय द्वारा चयनित दलनायक अधिकारी के रूप में तेरह वॉलंटियर्स टीम को हजारीबाग ले जाने के लिए बधाई व शुभकामाएं दिए। महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकों प्रो रामागर प्रसाद, डॉ संतोष कुमार, डॉ सूर्य प्रताप, डॉ संजीत लाल, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉ सुनील कुमार पण्डित, डॉ चंदन कुमार सिन्हा, डॉ रश्मि कुमारी,प्रो स्वाति राय, रजेशनंदन,बीरेंद्र,विश्वजीत,राघवेन्द्र,संजय,बृजेश,पिंटू,बबलू इत्यादि ने उत्साहपूर्वक मनोबल बढ़ाया और शुभकामना देते हुए कहा इन स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय का मान बढ़ाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
