हसनपुर सूरत टारा गांव में पेंशन समाज द्वारा त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशन समाज ने ग्रीन पटोरी क्लीन पटोरी का संकल्प लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर सूरत टारा गांव में बशिष्ठ राय बशिष्ठ के अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक मैं पेंशनरों के समस्या पर चर्चा विस्तारपूर्वक की गई।