अमदीपुर- सरारी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा नदी, पिछले 24 घंटे के अंदर 30 सेंटीमीटर की वृद्धि। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी की जलस्तर में 1 साल में तीसरी बार खतरे के निशान को पार की गंगा नदी का जलस्तर। गंगा तट पर बसे लोगों को 1 साल में तीसरी बार बाढ़ का भय सताने लगा है और निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने की सिलसिला शुरू हो चुकी है बढोतरी की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.25 मीटर था वही आज रविवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.55 मीटर हो चुका है यानी पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा नदी के जल स्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर है।