जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर में दोपहर 12:00 बजे के करीब जाम की समस्या चलो काफी परेशान दिख रहे थे। दुकानदार अपने दुकानों के सामने चारपाई लगाकर कपड़ों का सेल, ठेले पर फल फूल का सेल इत्यादि सेल लगाकर ग्राहकों को रिझाने में लग जाते है। जिसके बाद सेल में खरीदारी करने लोग उमड़ पड़ते है। जिसके कारण बाजार करने आए लोगों के सामने सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा करने लगते है। एक तरफ बाजार में लगातार बढ़ती ई रिक्शा के कारण जहां लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है वहीं दूसरी तरफ चौक-चोराहों पर अवैध पार्किंग बनने का दौड़ जारी है। ई रिक्शा चालक सवारियों को पहले अपने वाहनों में बढ़ने के जद में जहां तहां बेतरतीब ढ़ंग से वाहनों को खड़ा करते हैं। जिस कारण से प्रचार करने आए मुसाफिरों को आवागमन करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।