पटोरी प्रखंड के शिक्षा भवन परिसर में कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि मनाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड शिक्षा भवन परिसर में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बैनर के तले कांशीराम की आज 16वीं पुण्यतिथि मनाया गया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता नवल राम, संचालन जगजीवन राम, विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर राम, मुख्य अतिथि अक्ल राम, वही कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय राम एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संजय राम ने कांशीराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम को अंबेडकर के बाद दलितों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने यह भी कहा की "पंजाब के होशियारपुर में जन्मे कांशीराम ने हमेशा दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी। बामसेफ जैसा युवाओं का संगठन बनाकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित इंद्र प्रसाद राम तपन कुमार दास, अनिल कुमार, मनोज मांझी, अवधेश कुमार सुनील कुमार शत्रुघ्न चौधरी, रानी कुमारी, शंभू रजक, ब्रज भूषण प्रसाद सुमन, बालेश्वर पासवान इत्यादि मौजूद थे
