पटोरी नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन 98 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी नवगठित पटोरी नगर परिषद का पहली बार चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है नामांकन के पहले दिन कुल 53 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए थे वही दूसरे दिन सोमवार को कुल 98 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए हैं यानी पिछले 2 दिनों के अंदर कुल 151 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए हैं जिसमें से मुख्य परिषद के लिए 10 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए वहीं उप मुख्य परिषद के लिए अट्ठारह एवं वार्ड परिषद के लिए 123 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए हैं। उक्त आशय की जानकारी आरो पटोरी एसडीओ मोहम्मद जफर आलम ने दिया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
