अनुमण्डल के अमदीपुर में गंगा का रौद्र रूप, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 165 सेंटीमीटर ऊपर.गौरतलब है कि समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र सुल्तानपुर घाट, अमदीपुर घाट ,रशलपुर घाट, बुलागिनीन घाट इत्यादि घाटो पर पिछले 24 घण्टे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि रविवार शाम 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 45.03 मीटर था. वही आज सोमवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.15 मीटर हो चुका है. पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर का वृद्धि हो चुका हैं । यानी खतरे के निशान से 165 सेंटीमीटर ऊपर हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।