पटोरी थाना क्षेत्र शिउरा गाँव के मंदिर से हजारों का सामान चोरी, पीतल के घंंटे भी ले गए चोर। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में अवस्थित बाबा अमर सिंह के मंदिर परिसर से हजारों की अज्ञात चोरों ने की चोरी। सोमवार की सुबह को जब पुजारी राम जनन साहनी मंदिर की सफाई को लेकर पहुंचे तो मंदिर में लगे पीतल के लगभग नौ से दस घंटे गायब मिले। उसी मंदिर के निकट बाबा भोले का भी मंदिर में लगे घंटे भी गयाब हो चुके थे। घंटे का वजन लगभग 51 किलोग्राम बताया जा रहा है। बताते चलें कि आए दिन पटोरी थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही है एक सप्ताह के अंदर डकैती की तीन विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।