दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिउरा गाँव में की गई पूजा समिति की बैठक. गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दशहरा पर्व के दौरान मां दुर्गा प्रतिमा निर्माण से लेकर लगने वाले मेले को लेकर पूजा समिति के सदस्यों चुनाव भी संपन्न हुआ है। पिछले दो सालों से महामारी के कारण सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। इस बार सरकार की तरफ से समाचार प्रेषण तक कोई प्रतिबन्ध नहीं है,इसलिए पूजा पंडाल में फिलहाल कोई अर्चन नही है। इस मौके पर सुबोध कुमार चौधरी को दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शिवलाल बैठा को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। विशाल कुमार को पूजा समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित विनय कुमार,गौरव कुमार सुरज कुमार साह,रजनीश पोद्दार,पंकज कुमार,मोहित कुमार,विक्रम कुमार, शिवकुमार सहनी, पुरन साह, विक्कू कुमार,प्रेम कुमार,प्रीतम कुमार,राहुल कुमार,राजा बाबू, पिंटी कुमार इत्यादि लोगो मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
