चकसाहो ट्रैक्टर चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर की पुलिस के हवाले। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के वार्ड संख्या 06 चकसाहो गोदाम गांव में तीन की संख्या में चोरों ने ट्रैक्टर चोरी करने का कोशिश किया तो वाहन स्वामी ने चोरों को धर दबोचा शोर मचाने लगा। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर पकड़ लिया ,और पटोरी पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस पहुंच कर तीनों युवकों पकड़ कर थाना लाया युवक के पास से तेज धार चाकू, पेचकस, मोबाइल,आठ की संख्या में गाड़ी की चाबी एवं एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुआ।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।