गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के तहत पंचायत स्तरीय गंगादूतो का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वशिष्ठ राय वशिष्ठ रहे। वही नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। गंगा जूतों को संबोधित करते हुए निरजेश कुमार ने कहा कि गंगा को हम माँ का दर्ज़ा देते हैं तो फिर माँ को कष्ट देने का हमे कोई अधिकार नही है। हम गंगा को गन्दगी से मुक्त करा कर सही रूप से उसको सम्मान दे सकते हैं। गंगादूतो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अजय कुमार ने कहा कि गंगा के बिगड़ता स्वरूप आमजन को संकट में डाल सकता है। इसके दुष्परिणामों से सबसे ज्यादा प्रभावित गंगातट के गांव हो रहे हैं। गंगा से लगे गांवों के लोगों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच गंगा को स्वच्छ रखने के उपायों को व्यवहार में उतारना होगा। अतिथियों को स्वागत करता के रूप में विक्रम कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में उपस्थित सुजाता कुमारी ,कुमारी अनामिका पंडित ,यशवंत कुमार ,संगम कुमारी, शबनम कुमारी, अंजनी कुमारी, पुतुल कुमारी ,मनीषा कुमारी ,पूजा कुमारी, शिवम कुमार अमन कुमार दिलीप कुमार रितेश कुमार गुड्डू कुमार इत्यादि लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
