शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर सूरत तारा गांव में स्वर्गीय निधि प्रकाश शिवम का जयंती समारोह पर पुष्प अर्पित किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर सूरत तारा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक देवकीनंदन प्रसाद राय के पुत्र निधि प्रकाश शिवम का पूरे परिवार के लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की। वही उनके परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को शांति मिले इसको लेकर ईश्वर से प्रार्थना भी की।
