रक्षा बंधन पर्व को लेकर पूरे शहर में महाजाम लगा रहा। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सिनेमा चौक पटोरी एवं पुरानी बाजार पटोरी में सड़क अतिक्रमण के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था की कमान संभालने वाली पुलिस या व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आई। किसी भी चौक चौराहे पर एक भी होमगार्ड के जवान नहीं दिखे। पुलिस की गश्ती गाड़ी जाम में दौड़ती नजर नही आई लेकिन रेंगती हुई गाड़ी नजर जरूर आई हैं।सड़क के एक हिस्से पर जहां-तहां वाहनों की पार्किंग ने महाजाम का रूप ले लिया जो दिनभर रहा। पर्व को लेकर खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ एवं वाहनों का बोझ बढ़ जाने से स्थिति भयावह बनी रही।
