चकसाहो शिव मंदिर परिसर में सावन के पूर्णिमा के मौके पर भजन-कीर्तन किया आयोजित। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में दीपक सिन्हा, सोनेलाल ठाकुर एवं ग्रामीणों के सहयोग से रक्षाबंधन व सावन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली के कलाकारों ने कीर्तन भजन कार्यक्रम में में भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
