बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने ओमप्रकाश शाह से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पानी तो आता है। लेकिन पानी बहुत गंदा होता है। इसलिए इसे पीने में इस्तेमाल नहीं करते हैं। पीने के लिए चापाकल के पानी का प्रयोग करते हैं