शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लोगों ने अचानक सुबह 8:00 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 8:00 बजे के करीब अचानक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हालांकि भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी पटोरी अनुमंडल सहित बिहार के कई जिला में भूकंप के झटके महसूस करने की खबरें चल रही है बताते चलें कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 है।
