शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर जोनापुर गांव में प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर जोनापुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार हरि नारायण हरि सिंह के आवासीय परिसर में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रसिद्ध गीतकार ईश्वर करुण ने अध्यक्षता की जबकि युवा साहित्यकार मुकेश कुमार मृदुल ने संचालन का दायित्व निभाया । प्रेमचंद की प्रासंगिता को रेखांकित करते हुए प्रो हरि ने कहा कि हालांकि प्रेमचंद के जमाने से अबतक के सफर में बहुत कुछ परिवर्तित हो चुका है ,किन्तु अमीरी-गरीबी वाली मूल समस्या अभी भी बरकरार है। बढ़ते औद्योगिकीकरण के साथ-साथ पुरानी महाजनी सभ्यता की जगह सर्वग्रासी नव पूंजीवादी सभ्यता ने ले लिया है और समस्याएँ जस की तस बरकरार हैं सो आज भी प्रेमचंद प्रासंगिक हैं।वही मुकेश मृदुल ने कहा कि प्रेमचंद के बिना अगले सौ वर्षों तक हिन्दी का इतिहास लिखा ही नहीं जा सकता। बाद में कवियों ने काव्यपाठ भी किया। मौके पर पूर्व मुखिया चन्द्रभूषण सिंह, सिद्धार्थ शंकर , सुधांशु चौहान, अक्षय कार्यी,राकेश कुमार साह , श्रुति , शिवानी , काजल, रेशमी आदि थे।
