पटोरी प्रखंड परिसर स्थित ग्राम कंपलेक्स भवन में पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आखरी दिन भी जारी रही। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी के ग्राम पुलिस भवन में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था जो कि आज आखिरी दिन प्रशिक्षक बीडीओ शिव शंकर राय ने उनके कार्य व अधिकार से संबंधित विशेष जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर के भूमिका का निर्वाहन छत्रसाल सुदर्शन एवं सजल कुमार कुमार ने किया हैं। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों को प्रशिक्षण इसलिए दिया जा रहा है ताकि वह अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों का पालन ठीक ढंग से कर सकें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।