शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधित हॉल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के संबोधित हॉल में एसडीओ मोहम्मद जफर आलम के अध्यक्षता में बैठक की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए श्री जफर ने कहा पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीँ अनुमंडल क्षेत्र के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने की भी योजना बनाई जा रही है। 15 अगस्त के शुभ अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने पर भी चर्चा किया गया है।इस मौके पर उपस्थित , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण, अग्निशमन दस्ता पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर ,पटोरी अंचलाधिकारी विकास कुमार, अधिवक्ता सदानंद राय इत्यादि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।