पटोरी अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में भाजपा का प्रवास कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया | प्रखण्ड के बघडा पंचायत में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभुकों की बैठक हुई जिसमें योजनाओं के लाभ लेने वालों से केन्द्रीय टीम के सदस्य राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल सूद ने संवाद किया | उनसे फीडबैक लेने के साथ लाभ से वंचित लोगों की सुची भी प्राप्त की | दुसरी बैठक डुमरी उत्तरी पंचायत में हुई जिसमें अनुसुचित वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी भावनाओं को समझा | बैठक को मोहिउद्दीन नगर के जनप्रिय विधायक श्री राजेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया | उन्होंने केन्द्र की योजनाओं की विस्तृत जानकारी अपने संबोधन में दी | संचालन जितेंद्र चौहान ने किया | मौके पर पूर्व मुखिया डुमरी राजेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, उदय चौधरी, रण्वीर राय, जगदेव राम, राजकुमार पाल, नरेंद्र प्रसाद राय, राणा रवि रंजन सिंह, चंदन पोद्दार, रवि सिंह, अजय पासवान, सुजीत कुमार सुमन, मनिष सिंह, बब्लू सिंह, विर बहादुर सिंह, चंदेश्वर पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |
