शाहपुर पटोरी। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय मे सोमवार को भूमि उप समाहर्ता पद पर संजीव कुमार चौधरी को एसडीओ मो जफर आलम ने पदभार ग्रहण कराया। बताया जाता है कि पिछले 5 वर्षों से भूमि उप समाहर्ता का कार्य प्रभार में ही चल रहा था। डीसीएलआर पद पर योगदान देने से कार्य के निष्पादन में तेजी आएगी। मौके पर अनुमंडल के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
