कुर्बानी का त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण-सौहार्द भरे वातावरण में मनाए जाने को लेकर पटोरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद त्योहार को लेकर संदीप पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. मौके पर भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने पर चर्चा की गई. शांति समिति के सदस्यों को बकरीद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. वही अपने संबोधन में थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहां की बकरीद को लेकर सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की सूचना मिले तो आप थाना को अवश्य सूचित करें। मौके पर सदानंद राय, संजय राम , कौशल किशोर ,जितेश कुमार, ब्रजेश नरायन इत्यादि मौजूद थे।
