अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने हेतु शिक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सहूलियत देने के मद्देनजर गुलाब बूबना उच्च विद्यालय के बगल में सरकार द्वारा बनाए गए वर्षों से सरकारी कार्यालय के तौर पर अतिक्रमित कल्याण छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पूर्व में दिए आवेदन ए आई एस ऐफ के पत्रांक 2 दिनांक 6 जनवरी 2022 एवं 15 फरवरी 2022 को आयोजित भूख हड़ताल के आलोक में आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा है।