अनुमंडल कार्यालय में नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मौके पर कार्यभार सौंपते हुए निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नई एसडीओ प्रियंका कुमारी ने विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सबो के सहयोग की अपेक्षा की। वहीं कार्यालय में निवर्तमान एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार को सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी। विदाई पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय ने उनके प्रशासनिक दक्षता एवं व्यक्तित्व की सराहना की। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता जन्मेजय शुक्ला, राजस्व पदाधिकरी मो० जमशेद, विद्यापति नगर की प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, निवर्तमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी, निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष चन्दन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित लोगों ने द्वय पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते हुए पाग, चादर से सम्मानित किया। इस क्रम में रतन कुमार, गौरब कुमार, विकास कुमार सहित सभी कर्मी भी मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।