मोहिउद्दीन नगर अनुमंडल के पटोरी प्रखंड अंतर्गत रुपौली पंचायत में भारतीय सेना के जवान मोहन कुमार के मृत्यु पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जवान के अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए एवं माधवपुर से गंगा घाट तक आए एवं उनकेपार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर रूपौली पंचायत में जहरीली शराब पीने से संदिग्ध अवस्था में हुई चारों मृतकों के परिजनों से मिलकर विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में हुए उनके साथ हैं एवं हर संभव मदद करने का भी आश्वासन उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को दिया। मौके पर अनुमंडल अधिकारी पटोरी मोहम्मद जफर आलम, डीएसपी हेडक्वार्टर अमित कुमार, ग्रामीण विनय कुमार मनोहर राय संतोष राय आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।