सीएनसी रोडवेज कंपनी के मजदूर को 9 महीने से मजदूरी नहीं मिल रहा है और 24 घंटा ड्यूटी लिया जाता, लेकिन कभी पार्ट टाइम का पैसा भी नहीं मिला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के दलसिंहसराय रोसड़ा मुख्य मार्ग के तरुनीया मैदान के निकट वृहद पैमाने पर चल रहे सड़क निर्माण कंपनी सीएनसी जे वी एस एच 88 ए रोडवेज कंपनी के कैंप में कार्यरत मजदूर ने पिछले 9 महीने की मजदूरी नहीं मिलने को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।साथ ही बुधवार के सुबह कंपनी के गेट पर काम बंद कर सैकड़ों की संख्या में मजदूर जमकर प्रदर्शन कर रहे थे। और एस पी एम के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। मजदूरों का कहना था कि हम लोगों को 9 महीने का मजदूरी नहीं मिला है।मजदूरी मांगने पर कंपनी के एस पी एम शशिभूषण सिंह रसोईया में काम कर रही महिला के साथ रेप केस में फसाने व जेल भेजने की धमकी देता है।करोना काल में उपस्थित कर्मचारी को भी अनुपस्थित कर दिया गया है।साथ ही उपस्थिति पंजी भी दो बनाए हुए है।साथ ही जो मजदूर गाड़ी चलाते है जड़ा भी ठोकर कहीं लग गई उस मजदूर से जबरन राशि वसूली की जाती हैं।साथ ही मजदूरों से 24 घंटे ड्यूटी कराने के वाबजूद भी ओवर टाइम का पैसा नहीं मिलता है।मजदूर का कहना था कि जबतक बकाया राशि नहीं मिलेगी तबतक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे।साथ ही मजदूर ने बताया कि हमलोग को रात में खाना भी नहीं दिया गया।रसोइया मजदूरी के कारण खाना बनाना छोड़ दिया। इस प्रदर्शन में मजदूर छोटू कुमार,राहुल,विजय महतो,सुधीर कुमार राम,अनमोल कुमार,रिंकू कुमार,सुबोध कुमार सिंह,अनिल झा,पिंटू कुमार सहित लगभग 200 के करीब मजदूर हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं जब हमारे संवाददाता ने मजदूर की समस्या सुनकर कंपनी के एस पी एम शशिभूषण सिंह से इस संबंध में जानकारी लेना चाहा तो महानुभाव पत्रकार से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा।जबकि वे कंपनी में अपने चेंबर में बैठे थे।जब गेट पर पत्रकार पहुंचे तो अपने सहयोगी के माध्यम से संवाद दिया कि हम पत्रकार से बात नहीं मिल सकते हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि जब एस पी एम साहब देश के चौथे स्तम्भ मीडिया से नहीं मिल सकते हैं तो आम मजदूर के साथ इनका कैसा बर्ताव करते होंगे। आखिर किस बात का भय हो गया। आखिर जो भी हो लेकिन मजदूर के साथ इस तरह का शोषण करना किसी जुर्म से कम नहीं है।