महादलित समुदाय के लोग बिछावन पर खाना बनाकर खाने को मजबूर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बोरिया पंचायत के वार्ड सख्या- दस में बैती नदी का पानी आ जाने के कारण महादलित समुदाय के लोग गाछी में रहकर बिछावन पर खाना बनाने को मजबूर हैं।यह पानी समुदाय के घर में हप्ते भर से लगा हुआ है। इस बस्ती के कुछ लोग स्कूल पर जा कर शरण लिए हुए हैं। लेकिनआज तक न कोई जन प्रतिनिधि या फिर कोई पदाधिकारी उन लोगों की सुधि लेने नही आए हैं और न कोई सहायता दिया गया। वहीं रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार को इसकी जानकारी संगठन कार्यो के लिए दौड़ा करने के क्रम बोरिया पंचायत अध्यक्ष सुखदेव महतो ने दिया और स्थल पर जाकर दिखाया तो बात सही पाई कि लोगों के घरों में पानी लगा हुआ था। लोगों का जीवन जीना मुश्किल था। यह पानी हप्ते भर से लगा हुआ है।लोग अपने घरों के बिछावन पर ही खाना बनाते है और खाते हैं। वहीं रालोसपा नेता ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इस टोले के बाढ़ की पानी से प्रभावित परिवार को अभिलम्ब राहत सहायता उपलब्ध कराया जाय।जो परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित है। वे परिवार इस प्रकार है। तुलसी राम, गणेश राम, उमेश राम, विन्देश्वरी राम, राम उदगार राम, चन्देश्वर राम भोला राम, शंकर राम, अवधेश राम, सुरेश राम, धर्मदेव राम, रामशीष राम, रामचंद्र राम, अनिल राम, शिव राम, एबं मोतीलाल राम के घरो में पानी लगा हुआ है।