विभूतिपुर में नए सीओ ने पदभार ग्रहण किया। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।में पूर्व अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र ने बुधवार को वर्तमान अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम को अपना पदभार सौंपा।नए सीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सबसे पहले अंचलकर्मियों से परिचय प्राप्त किया।बाद में अंचल में हो रहे कार्यों की भी उन्होंने समीक्षा की।पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।आपको बता दे कि पूर्व सीओ उदयकांत मिश्र के कार्यकाल में जमीनी विवाद का निष्पादन में अहम भूमिका रही है।वही सबसे ज्यादा प्रखंड के छात्र-छात्रा को सीओ ने सुविधा दिये थे।सीओ के द्वरा समाजिक समस्या को कम समय में निष्पादन करने के तरीके को लोग यादकर विदाई के बाद काफी चर्चा में है।लोगों ने बताया कि उनकी यादें विभूतिपुर की जनता को हमेशा खलती रहेगी।