आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर घर लौटे ग्रामीण। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।विभूतिपुर में 15 दिन से लापता 45 वर्षीय घनश्याम सिंह का कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित परिजन पिता रामचंद्र सिंह, माता सिया देवी, पत्नी प्रेमलता देवी, भाई राजकुमार सिंह , पुत्री ब्यूटी कुमारी,बेबी कुमारी, रानी कुमारी, पुत्र प्रिंस कुमार बहन रेखा कुमारी सहित सैकड़ों महिला- पुरुष ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और थानाध्यक्ष से घनश्याम सिंह का ढूंढने का आग्रह किया। आपको बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड 5 निवासी रामचन्द्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र घनश्याम सिंह 29 जून के रात्री शिवनाथपुर गांव से फफौत गांव बरात के लिए निकले थे जो 15 दिन बीत जाने के वावजूद भी अपने घर वापस नहीं लौटे हैं। जिससे सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने विभूतिपुर थाने पहुंच गए और लड़के को ढूंढने की अपील की। वहीं घनश्याम सिंह कि पत्नी प्रेमलता देवी फुट - फुट कर रो रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने परिजनों को आश्वासन देते हुए बताया कि जगह जगह छापेमारी की जा रही है जल्द ही मामले की खुलासा कर ली जाएगी।जिसके बाद लोग वापस अपने घर चले गए।