मोमबत्ती जलाकर दी गयी शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि। विभूतिपुर(समस्तीपुर)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रालोसपा नेत्री श्रीमती ममता कुमारी कुशवाहा केआवास विभूतिपुर प्रखंड के केराई में दलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आईटी सेल के जिला अध्यक्ष आशीष स्वर्णकार, दलसिंहसराय युवा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता अविनाश राजा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन ,प्रदेश सचिव उमेश कुशवाहा, विभूतिपुर वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ठाकुर ,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष द्रोणा झा, बेलसंडी तारा पंचायत अध्यक्ष कमल सहनी, मोनू कुमार सहनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता ने वीर सपूतों को मोमबत्ती जलाकर मौन धारण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।