समस्तीपुर जिलान्तर्गत शाहपुर पटोरी थाना के धमौन गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता देवानन्द राय ने गांव के ही गैस एजेंसी मालिक पर हत्या करने की साजिश रचने व फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है।देवानन्द ने कहा है कि गैस एजेंसी वाले होम डिलीवरी नही कर रहे थे और गोदाम पर भीड़ लगा कर सिलिंडर वितरण कर रहे थे,जिस का वीडियो वायरल करने से नाराज़ एजेंसी मालिक मारने को ढूंढ रहे है।उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेटिंग का कोई महत्व वहां पर नही था जबकि तीन किलोमीटर के क्षेत्र में होम डिलीवरी करनी है।पटोरी थाना में शिकायत करने पर अभी तक कोई कारवाई नही की गई है।इस सम्बन्ध में गैस एजेंसी मालिक से पूछने पर उन्होंने बेवजह परेशान करने का आरोप शिकायतकर्ता पर लगाया है।