दलसिंहसराय एनएच 28 सरदारगंज चौक पर सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मी को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को। दलसिंहसराय:- सरदारगंज एनएच-28 स्थित पुरानी मछ्ली आढ़त के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार पिआपक की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त रेलवे ट्रालीमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजनोल डीह वार्ड 9 निवासी विष्णुदेव महतो के रूप में हुई है। उनके पास से परिचय पत्र मिला है।घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दरोगा शिव कुमार त्रिपाठी और राकेश कुमार दुबे के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे।जानकारी के अनुसार मृतक विष्णुदेव महतो अपने ग्रामीण शंकर महतो के साथ दलसिंहसराय के एनएच 28 के पुरानी मछली आढ़त के पास से मछली खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आढ़त के पास ही तेज रफ्तार पिकअप ने विष्णुदेव महतो को कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद भी सरदारगंज एनएच 28 के किनारे दर्जनों से अधिक मछली बिक्रेता के द्वारा दुकान लगाई जाती है। जहां शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जाता है।