Transcript Unavailable.

पूजा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह

Transcript Unavailable.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

दरभंगा । विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में विभागाध्यक्ष प्रो० उमेश कुमार के अध्यक्षता में प्रसिद्ध साहित्यकार उषा किरण खान को श्रांद्धाजलि अर्पित करने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा पद्मश्री से सम्मानित डॉ० उषा किरण खान का निधन दिनांक 11.02.2024 को हो गया। उनके आकस्मिक निधन कि सूचना से पूरा साहित्य जगत स्तबध है। उनके निधन से हिन्दी साहित्य का बड़ा नुकसान हुआ है। हिंदी में लिखी उनकी कहानियां, उपन्यास और नाटक समाज के हर तबकों का मार्गदर्शन करेंगी। हिन्दी के अलावा उन्होंने अपनी मातृभाषा मैथिली में भी अपनी लेखनी के जरिये समाज के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हुए लोकजीवन को अवगत कराया। उनकी रचनाओं में ग्रामीण संवेदना, पारिवारिकता, आमलोगों के दुःख-सुख तथा जीवन जगत की सम्पूर्ण कोलाहल का सहज वर्णन मिलता है। उनकी रचनाओं में स्त्री-विमर्श की सघन आहट शुरूआत से ही मौजूद रही है। उनका सांस्कृतिक व्यक्तिव काफी धनी था। उनके रहने का मतलब था कई तरह के सांस्कृतिक साहित्यिक हलचलों को गति देना। इस दौरान विभाग के वरीय आचार्य प्रो० चंद्रभानु प्रसाद सिंह, सह-आचार्य डॉ० सुरेंद्र प्रसाद सुमन, सह-आचार्य डॉ० आनंद प्रकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका डॉ० मंजरी खरे, शोधार्थी सियाराम मुखिया, दुर्गानंद ठाकुर, जयप्रकाश कुमार, कंचन रजक, बेबी कुमारी रुब्बी कुमारी तथा दीपक कुमार आदि एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

दरभंगा। जिले में केवटी प्रखंड की परसा विसनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय सीता राम नाम नवाह यज्ञ का आगाज सोमवार को हुआ। शांति कुंज हरिद्वार के आचार्य हनुमान शरण ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। जय सीता राम सीता राम , सीता राम जय सीता राम महामंत्र जाप नामधुन संकीर्तन की गुंज से परसा विसनपुर सहित आसपास का इलाका भक्तिमय बना हुआ है। मंदिर को सतरंगी झालर युक्त बल्व से सजाया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से श्री - श्री 108 हनुमान मंदिर परसा विसनपुर नवयुवक समिति के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार यादव , सचिव मुकेश मंडल एवं कोषाध्यक्ष राम बालक यादव, विनय कुमार साफी ,राम पुकार यादव , शिवनाथ यादव , राम उदगार यादव, भोला यादव ,लालू यादव , संतोष यादव , विश्वनाथ यादव ,किसन यादव , राकेश यादव आदि के अलावा समिति के सभी पदाधिकारी व स्वंय सेवक एवं ग्रामीण जुटे है।

मधुबनी सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव ने प्रवास के दौरान लोगों को केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी दरभंगा। भाजपा की देश व्यापी अभियान " गांव चलो " के तहत मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ 86 - केवटी विधानसभा क्षेत्र के करजापट्टी पंचायत अन्तर्गत बूथ संख्या - 158 से संबंधित गांव करजापट्टी में प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों एवं देश हित में लिए गए ऐतिहासिक व उठाए गए निर्णायक कदमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की गाथा लिखा है। इस दौरान सांसद ने योजनाओं से लाभान्वित मौजूद लाभुकों से जानकारी ली। लाभुकों ने बड़े जोश के साथ एक स्वर में हां हमें प्रधानमंत्री आवास, निःशुल्क राशन , आयुष्मान कार्ड, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर एवं चूल्हा मिला हैं। हर घर नल से जल भी मिल रहा है।" सांसद के पूछने पर की इस बार किसको प्रधानमंत्री बनाईएगा तो उपस्थित बच्चे , नौजवान ,महिलाएं एवं बुजुर्गों ने एक स्वर में कहा अबकी बार 400 पार ,एक बार फिर मोदी सरकार। प्रवास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राम नरेश यादव यदुवंशी ,पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप भारती , पूर्व जिला प्रवक्ता श्रवण कुमार मिश्र , भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ज्ञान रंजन चौधरी , पूर्व अध्यक्ष रमण कुमार झा ,उमेश पासवान सहित अन्य कई शामिल थे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी कोई मज़ेदार कहानी है, तो रिकॉर्ड करें, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।