देश की राजनीति और चुनावों पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था एडीआर के अनुसार लगभग 40 फीसदी मौजूदा सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 25 फीसदी ने उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा अपने शपथ पत्र में की है। सांसदों के आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण उनके ही द्वारा दायर किये शपथ पत्रों के आधार पर किया गया है। अगर संख्या के आधार पर देखा जाए तो मोजूदा संख्या 763 लोकसभा और राज्यसभा) में से 306 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 194 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं जिसमें हत्या, लूट और रेप जैसे गंभीर मामले हैं। जिनमें अधिकतम सजा का प्रावधान किया गया है।

आपका पैसा आपकी ताकत की पहली कड़ी में हम सुनेंगे की कैसे बचत कर सकते हैं और डिजिटल लेन देन क्यों जरुरी है

दरभंगा के चमनपुर से गायब हुए वाहन को स्वामी ने मधुबनी में पाया।

दरभंगा। विधायक डॉ.मुरारी मोहन झा ने मंगलवार की रात मधुबनी के सांसद प्रतिनिधि राम नरेश यादव यदुवंशी के साथ प्रखंड की गोपालपुर गांव पहुंचकर कथाचार्य पंडित सत्यदेवजी महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथाचार्य ने विधायक व सांसद प्रतिनिधि मिथिला पेंटिंग युक्त पाग व चादर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने श्रोताओं के साथ कथा पंडाल में बैठ कर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही कथाचार्य जी के मुख से भागवत कथा का श्रवण करने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का आज सौभाग्य मिला है। कहा कि भगवान अपने सभी भक्तों पर कृपा - दृष्टि बनाएं रखें। हमारे देश में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहे। देश की खूबसूरत गंगा - जमुनी तहजीब पर किसी की नजर न लगे,ऐसी प्रभु से प्रार्थना है। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में भगवान का भजन, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। उस क्षेत्र में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूरा क्षेत्र और क्षेत्र के लोग खुशहाल रहते है। इससे पहले विधायक ने गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर गंगधारेश्वर महादेव का दर्शन व पूजा अर्चना किये। मौके पर संरक्षक शशि शेखर मिश्रा ,पंसस रामवृक्ष भंडारी , समाजसेवी विक्रम मिश्रा सहित अन्य कई मौजूद थे।

दरभंगा। महाशिवरात्रि का पर्व सामाजिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील के साथ बुधवार की शाम केवटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठकआयोजित कर सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पु.नि. रंजीत शर्मा ने की। इसमें शांतिपूर्ण माहौल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष सह पु.नि.ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से सहयोग करने की अपील कर कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति बहाल करने में सहयोग की अपील की और कहा पर्व के मद्देनजर असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहीं। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा लोगों ने भी महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन थानाध्यक्ष सह पु.नि. को दिया । मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान अंसारी, पूर्व उप प्रमुख सुवंश कुमार यादव , सरपंच प्रतिनिधि मो.जूही,पंसस प्रतिनिधि मो. इकबाल अंसारी , मो.अहमद रेजा बब्लू , धर्मेश यादव ,ललित कुमार मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, ज्याउल होदा छोटू ,रवि कुमार यादव , विजय शंकर यादव , मेराज अहमद समेत कई मौजूद थे ।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

चोर का पता बताने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार देकर पुरस्कृत करने का हुआ ऐलान

महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी का कार्य चल रहा है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आइए सुनते हैं जानमानी गायिका कविता होरो के खास विचार! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

Transcript Unavailable.