दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता के हक की आवाज़ उठाने और ग्राहको को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाने के लिए "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है। 15 मार्च, 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत कंज्यूमर्स इंटरनेशनल नाम की संस्था ने की थी।आपको बता दे की हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के लिए एक थीम बनाई जाती है कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल की थीम " उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई "को चुना है। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
दरभंगा-केवटी। प्रखंड की माधोपट्टी गांव स्थित महादेव स्थान परिसर में चल रहे श्री शत् चण्डी महायज्ञ के आयोजन से माधोपट्टी सहित आसपास का इलाका भक्ति रस से सराबोर हो गया है। चौथे दिन गुरूवार को महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुबह से ही महायज्ञ के अनुष्ठान प्रारंभ हो जाता हैं। श्रद्धालु बनारस से आए कथा वाचक आचार्य मुरली मनोहर पांडेय के संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा को सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं। पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण व हवन कार्य से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है। इस कथा के माध्यम से कथा वाचक द्वारा श्रद्वालुओं को धर्म और उनके दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। अनुष्ठान प्रारंभ होने के बाद मंदिर में स्थापित बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव की शिवलिंग के अलावा मां पार्वती , बाबा भैरवनाथ , बजरंगवली प्रतिमा के दर्शन व पूजा - अर्चना , यज्ञ अनुष्ठान एवं भागवत कथा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी। महायज्ञ में आने- वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला के अलावा विभिन्न प्रकार के झूला भी लगाया गया है। साथ ही किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार पाठक , उपाध्यक्ष शुभम् पांडेय , सचिव प्रतिक प्रभख , कोषाध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय , व्यवस्थापक पंकज पाठक सोनू बाबा आदि के अलावा कुंदन पाठक , योगेश साह , संदीप पाठक सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं ग्रामीण जुटे है। मालूम हो कि महायज्ञ का समापन 23 मार्च को होगा।
चुनावी बॉंड में ऐसा क्या है जिसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होने से बचाने के लिए पूरी जी जान से लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की डांट फटकार और कड़े रुख के बाद बैंक ने यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी, अब चुनाव आयोग की बारी है कि वह इसे दी गई 15 मार्च की तारीख तक अपनी बेवसाइट पर प्रकाशित करे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
महिलाएं अपने जीवन में एक साथ, एक ही समय में कई भूमिकाएं निभाती है और कितनी ही सारी चुनौतियों का सामना करती है। उनकी इसी लगन को सम्मान दिया है मोबाइल वाणी के श्रोताओं ने। चलिए सुनते हैं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या कहना है श्रोताओं का।
Transcript Unavailable.
नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।
Transcript Unavailable.
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
