मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार विधान परिषद द्वारा सहायक शाखा अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर पदों पर वेतनमान नियमानुसार रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इन पदों के लिए छब्बीस रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है,जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटर व स्नातक की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो और कंप्यूटर में अंग्रेजी और हिंदी की टाइपिंग का ज्ञान हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आवेदनकर्ताओं का चयन सर्टिफिकेट सत्यापन, मेरिट सूची में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी उम्मीदवारों के लिए 600/- रूपए और एससी - एसटी, शारीरिक दिव्यांगता और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए 150/- रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://blcsrecruitment.com/Advertisement-02.aspx पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 02 अप्रैल 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मिर्च की फसल में लगने वाले थ्रिप्स कीट के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गुजरे जमाने के मशहूर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया कहते थे अगर देश को सही रास्ते पर चलाना है तो मजबूत विपक्ष का आवश्यकता है, वर्ना सरकार निरंकुश हो जाएगी। जिसको हम आज की वर्तमान परिस्थितियों में देख और महसूस कर सकते हैं। देश की एक प्रमुख और सबसे बड़े विपक्षी दल का बैंक खाता सीज कर दिया गया है, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, हां अगर सरकार की मंशा ही है कि उसके अलावा देश के बाकी राजनीतिक दल चुनाव ही न लड़ें तो फिर बात ही अलग है।

दरभंगा। केवटी प्रखंड की माधोपट्टी गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्री शत् चण्डी महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के के सातवें दिन रविवार की रात भागवताचार्य मुरली मनोहर पांडेय जी महराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की अलग - अलग लीलाओं का वर्णन किया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना, सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा जी से समझा जा सकता है। सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र कृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे लेकिन द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं, इसपर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना सुदामा - सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे। सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया - कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब भी भक्तों पर विपदा आई है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। अंत में भागवत भगवान की आरती की गई।

केवटी ( दरभंगा ) : कमतौल की एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने रविवार की शाम केवटी एवं रैयाम थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक क्रमशः रंजीत शर्मा एवं सूरज कुमार गुप्ता को कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से कराने , शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू कराने ,शराब माफियों पर नकेल कसने व फरार चल रहे आरोपितो एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने सहित अन्य कई आवश्यक निर्देश दिया।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास शाहू आम के पौधों में लगने वाले रोगों का उपचार कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

नमस्कार दोस्तों , मैं दरभंगा मोबाइल वानी में मोहम्मद शहनाबाज़ हूँ । आज , कुछ विशेष के साथ , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप भारती ने दरभंगा जिले के कावती के बिरने गांव में आर . सी . सी . नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी । उन्होंने आर . सी . सी . नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी , जिसका निर्माण 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है । कर्जापट्टी पंचायत के बिरने गांव में दो अलग - अलग स्थानों पर एम . पी . क्षेत्र विकास योजना के तहत 21 लाख अड़तीस हजार दो सौ रुपये । मंडल महासचिव पवन कुमार निराला , श्याम सुंदर महतो , माटो शशि कुमार , संजय भगत , रमाकांत सिंह , पहलाद , माटो रामचंद्र , माटो यदुनंदन , माटो गंगाराम , माटो अजीत की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में ।