गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली फसलों के बारे में। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरिनगर पंचायत के चातर ग्राम से अभिशेख की बातचीत दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई। ये बताते है कि ग्राम में लगभग 10 विकलांग है जिन्हे पेंशन तो मिल रहा है लेकिन इन्हे साइकिल नहीं मिला। शिविर लगा था परन्तु उन्हें मिल नहीं पाया। प्रखंड में कहा गया कि जितना आया था उतना मिल चूका है अब बाद में आएगा तो बाकि लोगों को मिलेगा। साथ ही सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत टंकी लग गई लेकिन टूटने पर उसकी मरम्मत नहीं हो पाती है। सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरिनगर पंचायत के चातर ग्राम से अभिशेख की बातचीत दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश कुमार से हुई। नरेश बताते है कि ग्राम में सरकारी स्कूल है जहाँ अब तक स्कूल जाने तक के लिए सड़क नहीं बना है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जब क्षेत्र में बाढ़ आता है तो स्कूल तीन महीना बंद रहता है साथ ही अन्य क्षेत्र में जलजमाव हो जाता है की आवागमन में बाधा आती है। सड़क को ऊँचा रहना चाहिए जिससे सड़क पर पानी न भरे। साथ ही किसानों के लिए सिंचाई की भी व्यवस्था होनी चाहिए
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरिनगर पंचायत के चातर ग्राम से नरेश कुमार,दरभंगा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्राम में सरकारी स्कूल है जहाँ अब तक स्कूल जाने तक के लिए सड़क नहीं बना है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जब क्षेत्र में बाढ़ आता है तो स्कूल तीन महीना बंद रहता है साथ ही अन्य क्षेत्र में जलजमाव हो जाता है की आवागमन में बाधा आती है। सड़क को ऊँचा रहना चाहिए जिससे सड़क पर पानी न भरे। साथ ही पानी निकासी की भी व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही किसानों के लिए सिंचाई की भी व्यवस्था होनी चाहिए
देश में H3N2 वायरल के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। मुंबई में 4 लोगों में इस वायरल की पुष्टि हुई है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में 32 रोगियों को भर्ती किया गया था, जिनमें से 4 मरीजों में एच3एन2 और बाकी में एच1एन1 की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है।
बिहार राज्य के दरभंगा जिला से हमारी संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मीरा देवी ने बताया की, इन्हे आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य के दरभंगा जिला से देवी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इन्हे आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, इनके पास शौचालय भी नहीं है और राशन कार्ड में इनका नाम भी नहीं जुड़ा हुआ है
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला कुशेश्वर स्थान प्रखंड के औराही पंचायत के औराही ग्राम से अभिषेक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला चांदनी कुमारी से हुई। चांदनी बताती है कि उनका बचपन में ही विकलांग सर्टिफिकेट बन गया था। लेकिन आवेदन देने के बाद और कई बार बीडीओ के वार्तालाप करने बाद भी पेंशन नहीं बन पाया है
बिहार राज्य के दरभंगा ज़िला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरिबागार पंचायत के औराही ग्राम से अभिषेक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विष्णा देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान विष्णा देवी बताती है की इन्हे आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए
